नवगछिया : नवगछिया आदर्श स्टेशन के नाम से जाने वाला नवगछिया स्टेशन जहां राजधानी जैसी ट्रेनों का ठहराव है इसके बावजूद स्टेशन का हाल बेहाल है. यहां यात्री बारिश में भीग कर अपनी ट्रेनों को पकड़ते हैं यही हाल राजधानी पकड़ने वाले यात्रियों का भी है.
Total Downloads: 119
मोटी रकम देकर सुविधा के तहत यात्रा करने वाले यात्री को नवगछिया स्टेशन पर राजधानी पकड़ने के लिए बारिश में भीगना पड़ता है. सेड की उत्तम व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को किसी तरह खरे खरे बारिश से बचाव करना पड़ता है.

जहां सेड लगे भी हैं उन सेडों का यह हाल है कि बारिश में ऊपर से पानी टपकने के कारण यात्रियों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पाती है. स्टेशन पर बने शेड में कई जगह छेद हो जाने के कारण उनसे भारी मात्रा में पानी नीचे की ओर गिरते रहता है.

