बिहपुर : रविवार को बिहपुर एन एच 31 बस स्टेंड एक कार व टेम्पु में आमने सामने की टक्कर हो गई ।जिसमें चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये ।घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुँचे व घायल को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी भेजा.

घायलों में बाढ़ के चम्पापुर निवासी टेम्पु ड्राइवर पिंटू कुमार ,खरीक चोरहर निवासी संजो देवी (30 वर्ष )व उनकी पोती खुशबू कुमारी( पाँच वर्ष ),व कुसमा कुमारी (चार वर्ष ) एवं नारायणपुर के रायपुर निवासी निर्मला देवी (38 वर्ष ) है.

वही बिहपुर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सीपी मिश्रा ने बताया की सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. वही मिली जानकारी के अनुसार टेम्पु बाढ़ से पूर्णिया कीओर जा रही थी. कार पटना की तरफ़ जा रही की अचानक बिहपुर बस स्टेंड के पास ये हादसा हो गया.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *