नवगछिया : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की बैठक सोमवार को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष चंदेश्वरी राम ने किया। बैठक में दो अगस्त को केंद्रीय समिति के द्वारा घोषित पटना के गांधी मैइान से निकलने वाली एक दिवसीय रैली एवं विधान सभा के घेराव को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान गृह रक्षकों ने चार सूत्री मांगों से भरा ज्ञापन नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा। बैठक में सचिव विमल प्रसाद सिंह सहित अन्य गृह रक्षक मौके पर मौजूद थे।

