
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 286
नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटेंगा निवासी उमेश यादव के पुत्र राजेश कुमार 19 वर्ष दिल्ली से विक्रमशिला ट्रेन से आने के क्रम में गायब हो गया. परिजन बता रहे हैं उसे मोकामा तक देखा गया है. लेकिन वह नवगछिया नहीं पहुंच पाया. परिजनों ने इस बात की लिखित सूचना जीआरपी पुलिस को दी गयी है. राजेश 22 जुलाई को दिल्ली से चला था. लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचा है. परिजन कई जगहों पर राजेश को ढ़ूढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. परिजनों ने कहा कि राजेश मंदबुद्धि का भी था. लेकिन उसे विक्षिप्त नहीं कहा जा सकता है. राजेश के लापता होने के बाद उसके परिजन शोक संतप्त हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
