बिहपुर: प्रखंड की धरमपुररत्ती पंचायत अन्तर्गत जयरामपुर वार्ड नंबर 16 निवासी लूचो मुनी की 12 वर्षीय पुत्री सुजीता कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
जानकारी के अनुसार बच्ची सुजीता की मौत जयरामपुर के लरहा बहियार स्थित पोखर को पार करने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई ।घटना की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गये व स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

शव को देखते ही बच्ची की मां मीरा देवी समेत बच्ची के भाई -बहन भी चीत्कार मार कर रोने लगे। बच्ची आठ भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। घटना की सूचना बिहपुर सीओ रतन लाल व बिहपुर थानाध्यक्ष राम विचार सिंह को भी दे दी गयी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

