नारायणपूर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार क 14 नंबर मुख्य सड़क पर टेम्पु चालक व सड़क किनारे फुटपाथ विक्रेता दुकान लगा कर रहें है मनमानी. जिसको लेकर प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है. प्रत्येक दिन टेम्पु चालक बाजार के बापू द्वार चौक सब्जी मंडी के सामने तथा मछली हाट के मुख्य सड़क व रेलवे सम्पार(20)के पास टेम्पु लगाकर बेरोकटोक सवारी लोड करते हैं जिससे पूरे बाजार की हर सड़कों पर जाम लग जाती है । वही बाजार मे आए दिन दुकान के आगे सड़क पर टेम्पु लगाने को लेकर चालक व दुकानदारों व राहगीरों के बीच झड़प व मारपीट होती रहती है.जहाँ जाम के कारण अन्य गाड़ी वालो तथा राहगीरों को बाजार से निकलने मे भारी परेशानी होती है वही चिलचिलाती धूप मे घंटों लोग जाम मे फँसने के लिए बेबस रहते है. कभी कभी हम बड़ा तो हम बड़ा के चलते आगे पीछे नहीं होने के कारण लम्बी जाम घंटों तक लग जाने के कारण ट्रेक्मेन द्वारा स्टेशन अधीक्षक को सूचना देकर मधुरापुर रेलवे सम्पार से पहले ट्रेन को जाम हटने तक रोककर रखा जाता है . अगर जाम के कारण रेलवे सम्पार पर ट्रेन से कोई बड़ी हादसा होती है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा. वही स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने बताया की टेम्पु चालक व स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से बाजार मे जाम लगती है. प्रशासन अगर टेम्पु चालकों को कड़े शव्दो मे कहकर फाइन करे तथा बाजार मे कूछ पुलिस बल की तैनाती कर दे तो एक भी चालक सड़को पर ऑटो नही लगाएगा .

वही भवानीपूर ओपी प्रभारी जयंतप्रकाश से जाम के बारे मे पूछने पर कहा की ऑटो चालकों को बाजार से कई बार खदेड़ा गया है परंतु चालक बार बार बाजार मे ऑटो लगाकर जाम की समस्या उत्पन्न करते है .ओपी प्रभारी के इस बयान से ये प्रतीत होता है की ऑटो चालकों मे यहाँ की पुलिस से कोई भय नही है.व्यवसाई संजय लोहिया,ओमप्रकाश गुप्ता,भुत्थी यादव, राजीव गुप्ता,रवि राज पोद्धार, मो.मुन्ना अली सहित अन्य ने बताया कि बापु द्वार चौक व यदुवंशी चौक सार्वजनिक स्थल है. जहाँ सभा या मुहर्रम, रामनवमी, सरस्वती पुजा, गणेश महोत्सव, दुर्गा पुजा मनाने के लिए स्थल चयनमुक्त था जहाँ राजनीति के तहत प्रशासन की मिलीभगत से सब्जी मंडी व मछली हटिया लगाया जाता है.

जिसे बलाहा मध्य बिधालय के पास बर्मा सेल की जमीन पर लगाया जाय. समपार के पास ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाय. गंगा जहाज घाट होते हुए चकरामी गंगा घाट होकर बाय पास सड़क का निर्माण कर बीरबन्ना चौक में मिलाया जाय.बीरबन्ना चौक से प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर तक नक्शा से मापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाय. वहीं सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि जनप्रतिनिध अगर सक्षयोग करें तो दंडाधिकारी नियुक्त कर स्थानीय पुलिस व रेल पुलिस की मदद से मापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने में बल मिलेगा. वहीं बीडीओ सतेंद्र सिंह ने कहा जाम की समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख व सीओ से वार्ता लाप कर समस्या के निदान के लिए पहल की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *