बिहार के लखीसराय जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लखीसराय की एक लड़की अपने घरवालों को बिना बताये हुए किडनी बेचने दिल्ली पहुँच गयी. जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग की टीम ने उसकी काउंसलिंग की और उसे ऐसा न करने के लिए समझाया. जिसके बाद उसके घरवालों को सुचना दी गई. लड़की की मां उसे वापस बिहार घर लेकर आ गई.
Total Downloads: 192
घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि लकड़ी कि शादी कम उम्र में ही हो गयी थी पर किसी कारण से उसका तलाक हो गया. जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया. लड़का यूपी के मुरादाबाद जिले में काम करता था. एक दिन लड़की अपने परिजनों से झगड़ा कर लड़के के पास शादी करने मुरादाबाद चली गयी. पर लड़के ने शादी करने के लिए लड़की के सामने पैसों की शर्त रख दी. लड़के ने कहा कि यदि उसे वह एक लाख 80 हजार रुपए देगी, तो वो उसके साथ शादी कर लेगा.

लड़की अपनी किडनी बेचकर पैसों का इंतजाम करने के लिए दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंच गई. जहाँ डॉक्टर को लगा कि लड़की किसी चंगुल में फंस गयी है, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल करके इसकी सूचना दी. आयोग की टीम जब अस्पताल पहुँच लड़की से पूछताछ की तो उसने साड़ी कहानी बताई. जिसके बाद महिला आयोग ने लड़की के माता-पिता को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद उसकी मां दिल्ली पहुँच लड़की के साथ वापस बिहार लौट आई है. दोनों ने लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने से इंकार कर दिया है.

