नवगछिया ; दिवाली वाले दिन लोग माँ लक्ष्मी को मानाने के लिए पूरी विधि विधान के साथ पूजा करते हैं जिससे घर में हमेशा सुख और समृद्धि का वास रहे l इस दिन लोग अपने घर को दीये और फूलों से सजाते हैं l दिवाली पर दीये जला कर माँ लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है l शायद आपको ये नहीं पता होगा की अगर दिवाली वाले दिन घर में छिपकली दिखाई दे जाये तो धन लाभ होता है l

शास्त्रों में भी ये बात कही गयी है कि हमें बहुत से ऐसे संकेत मिलते हैं जो हमारे जीवन के लिए लाभदायक होते हैं l अक्सर आप छिपकली को देख कर डर जाते होंगे और उसे भगा देते होंगे लेकिन आपको ये नहीं पता होगा की छिपकली आपको एक शुभ संकेत देती है l

शायद आपको ये बात नहीं पता होगी कि भारत में कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जहाँ छिपकली की पूजा की जाती हैं l अगर आपको घर में छिपकली दिखती है तो समझ लीजिये आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा है l आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर घर में छिपकली दिखे तो आपको क्या करना चाहिए l

दिवाली के दिन घर में छिपकली देखते ही करें ये टोटका

अगर आपको अपने घर में कहीं भी छिपकली दिखें तो आपको बस अपने मंदिर में रखे चवल को लाना है और जहाँ भी छिपकली हो वहां पर चावल छिड़कने हैं l ऐसा करते हुए आपके मन में जो भी मुराद हो उसे पूरी करने की कामना करें l शास्त्रों में कहा गया है की दिवाली के दिन घर में छिपकली का आना धन की समस्या को ख़त्म करना होता है l इस टोटके को करने से आपको धन की प्रप्ति होगी l

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *