पटना: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को पोस्टर ब्वॉय कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह खुद नीतीश कुमार के टीटीएम ब्वॉय है जिनका राजनीति में कोई वजूद नही है जो खुद वार्ड सदस्य का चुनाव जीतने का ताकत नही रखता है वैसे लोगो से प्रमाण पत्र तेजस्वी यादव जी को लेने की जरूरत नही है.
Total Downloads: 192
जदयू नेता को मालूम होना चाहिए कि तेजस्वी यादव जी को 4 सितम्बर 2016 को एशिया के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ने यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया एंड रेजिंग स्टार इन रिडेंट टाइम्स के अवार्ड से नवाज चुके है.उसके बाद 2015 में भारी मतों से राघोपुर विधानसभा की जनता ने जीताकर राजनेता का प्रमाणपत्र दे दिया है.

श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी के तरह लालू जी और तेजस्वी जी डरपोक नही है जो कि सीबीआई,ईडी,आईटी के डर से भाजपा और आरएसएस के सामने नतमस्तक हो गए और जनादेश का अपहरण कर भाजपा के गोद मे जाकर उनके साथ सरकार बना लिया। जनादेश अपमान के बाद जदयू के नेता हताश और निराश हो गये है उनको पता है कि भाजपा के साथ जाने के बाद नीतीश कुमार जी का पतन हो गया है इसी लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर जदयू के लोग बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी करते रहते है।

