नवगछिया : नवगछिया नगर और ग्रामीण इलाकों में होने वाले छठ पूजा को लेकर छठ घाटों की स्थिति का जायजा मंगलवार को नवगछिया एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने लिया. निरिक्षण के दौरान नवगछिया बीडीओ राजीव रंजन, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राम विलास दास, नगर अध्य्क्ष प्रतिनिधि समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव मौजूद थे.

एसडीओ ने नगर क्षेत्र के मालगोदाम पोखर, मिलटोला खरनय धार, नवगछिया गोपाल गोशाला सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया. नगर क्षेत्र के कुछ घाटों पर सफाई एवम बैरिकेटिंग का कार्य किया गया था. जबकि कुछ घाटों पर सफाई का कार्य होना बांकी था. इस संबंध में उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को समय रहते सफाई का कार्य व घाट को पूजा योग्य बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

वहीं उन्होंने सोकचा व विजय घाट का भी निरीक्षण किया. इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम कुमार उर्फ डब्लू यादव ने बताया कि नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12, 14, 15, 17, 21 में वे अपने स्तर से प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था कराएंगे. साथ ही चका चक साफ सफाई पर भी उनकी विशेष नजर है.

 सभी पार्षदगण स्वयंसेवी संस्था छठ पूजा में अपने अपने स्तर से सेवा भाव में लगे हुए है वार्ड 18 की पार्षद चम्पा कुमारी ने कई व्रतियों को अपने स्तर से अनाज का वितरण किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *