नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में नवगछिया बाजार समिति के सौन्दर्यकरण को लेकर समीक्षा की गई. एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि नवगछिया बाजार समिति के सौन्दर्यकरण की तैयारी की जा रही है.
Total Downloads: 70
उन्होंने बताया कि बाजार समिति में सौन्दर्यकरण को लेकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा और सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा. परिसर में रोशनी की व्यवस्था को लेकर लाइट लगाया जायेगा. परिसर का सौन्दर्यकरण कर उसे पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा ताकि शहर के लोग वहां पर मोर्निंग वाक कर सके.

उन्होंने कहा कि बाजार समिति के सौन्दर्यकरण को लेकर बाजार समिति के प्रशासक से अनुमति प्राप्त करने के लिए बात चीत की जा रही है. वही उन्होंने कहा कि बाजार समिति के सामने अतिक्रमण भी किया गया है. बाजार समिति को अतिक्रमण मुक्त भी कराया जाएगा.

