ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत नेहरू युवा क्लब पकरा टोला के बैनर तले, नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के तत्वावधान में हो रहे प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के दुसरे यानी अंतिम दिन वॉलीबॉल मैचों के फाइनल मुकाबले में, परबत्ता ने नेहरू युवा क्लब पकरा टोला कदवा को 2:0 से हराकर, अपने जीत का परचम लहराया.

वहीं मैच का उद्घाटन करते हुए नवगछिया प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी व उप मुखिया प्रेमलता कुमारी ने कहा खेल से युवा बच्चों का शारीरीक व मानसिक विकास हीं नहीं, इससे समाज संगठित होते हैं. जिससे गांवों में विकास की एक नया किरण खिलती है, इसे खेलना चाहिए.

उसके बाद विजेता टीम को प्रमुख के द्वारा सील्ड मैडल से पुरस्कृत किया गया. वहीं विजेता टीम के सत्यम कुमार को अपनी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बेस्ट ऑफ प्लेयर के आवार्ड से नवाजा गया और उप विजेता टीम को नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने सील्ड देकर खिलाड़ियों के हौसले को बुलंद किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *