ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के ठाकुर जी कचहरी टोला कदवा निवासी भुवनेश्वर सिंह पिता देवन सिंह को रविवार के दिन कदवा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मालूम हो कि गांव के ही महिला रूबी देबी को गिरफ्तार युवक के भाई तिलो सिंह ने शादी का झांसा देकर, अपने हवस का शिकार बनाकर, उसके साथ वर्षों से यौन शोषण करता रहा.
Total Downloads: 270
जब पीडिता से उनका जन्मा एक संतान हुआ तो महिला शादी का दबाव बनाने लगी थी. इसी पर भुवनेश्वर के साथ सपरिवार ने मिल उसके साथ मारपीट की थी. जिसको लेकर, गांव मे कई बार पंचायत भी किया गया था. लेकिन वह फैसला लडके वाले मानने को तैयार नही थे. गांव समाज के लोगों से अपने इंसाफ गुहार लगाकर,

थक चूकी महिला ने अंतिम में कानून का दरबाजा खटखटाया. उसके बाद 19 दिसंबर 2017 को कदवा थाने में कांड संख्या 57/17 के तहत, धारा 341, 323, 504, 506, 376, 34 भादवी दर्ज कर, मुख्य आरोपी तिलो सिंह को एक माह पहले गिरफ्तार करके जेल भेजा था. कदवा ओपी थाना प्रभारी फुलेश्वर कुंवर ने बताया कि- अभी भी इस मुकदमे के दो आरोपी पुलिस के नजर से फरार चल रहे हैं. जल्द हीं उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जायेंगे.

