कटिहार। सहायक थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। साथ ही पुलिस के सारे किए धरे पर पानी फेर दिया है इंद्रपुरी मोहल्ले में चोरों ने 5 घरों में एक साथ लाखों रुपए की जेवरात और नगदी की चोरी कर फरार हो गए हैं बताया जाता है कि उसी घर में चोरी हुआ है जिस घर में लोग छठ करने के लिए घाट पर गए थे जानकारी के अनुसार डेहरी ऑन सोन में पदस्थापित बीएमपी के जवान अरुण के घर में भी चोरी हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की ताकत में जुट गई है।
Total Downloads: 192
मालूम हो कि 2 दिन पूर्व भी एक ही रात में सहायक थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर 6 घरों में चोरी हो गई थी इसके बाद यह दूसरी घटना है जब चोरों ने 5 घरों में एक साथ चोरी की है दृश्यों के अनुसार चोरों ने घर के दरवाजे का लॉक काट दिया है घर में रखे गोदरेज अलमीरा खाली कर दिया है।

लोगों का कहना है कि चोरों के आतंक से लोग भयभीत है छक्के लोग घर गए थे इसी बीच उनके घर खाली कर गया है।
जानकारी के अनुसार शहर के मिरचाईबाड़ी वार्ड नंबर 2 अवस्थित इंद्र पुरी मोहल्ला में आज शाम 5 घर में हुई भीषण चोरी हो गयी।
छठ पूजा के लिए छठ घाट जाने के बाद चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने महेश सिंह , अरुण शर्मा, गुरुदीन ठाकुर , शिवजी सिंह , गणेश चौधरी के घरों में चोरी की है।

