अरुण यादव

पटना :युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार उत्तरभारतीय फेरीवाले दुकानदारों के साथ गुंडागर्दी और मारपीट की घटना का निंदा करते हुए कहा कि उत्तरभारतीय के बल पर सत्तासीन भाजपा की केंद्र सरकार यूपी और बिहार के फेरीवाले दुकानदारों पर मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे ।

गुदगिरी और जुल्म पर चुप्पी दुर्भग्यपूर्ण है और इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा का मनसे को मौन समर्थन प्राप्त है। मुंबई में फेरीवाले दुकानदार अधिकतर बिहारी है पिछले कई वर्षों से मनसे प्रमुख राज ठाकरे के समर्थकों द्वारा बिहारी दुकानदारों और मुंबई में काम कर रहे मजदूरों को टारगेट गर उसके साथ जुल्म किया जाता है।

अरुण यादव

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इसकी कोई चिंता नही है बिहार में रोजगार नही मिलने के कारण आज भी भारी संख्या में बेरोजगार नौजवान मजदूरी करने के लिए पलायन करने पर मजबूर है । बिहारी फेरीवालों दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर अविलम्ब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार से बातचीत करनी चाहिए। उत्तरभारतीय दुकानदारों और मजदूरों के साथ गुंडागर्दी कर रहे राज ठाकरे समर्थकों पर कठोर कानूनी करवाई होनी चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *