नवगछिया : शनिवार की देर रात चोरों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया था साथ ही मौके से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकल को भी बरामद किया था. गिरफ्तार चोरों में नवगछिया मुमताज मुहल्ला निवासी विकास कुमार पिता संजय साह, मिल्की निवासी राहुल कुमार पिता जनार्धन यादव, मक्खा तकिया निवासी सुजीत कुमार साह पिता उपेंद्र प्रसाद साह शामिल हैं.

पुलिस ने मौके से बिना नम्बर की सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकल , काला रंग का पैसन प्रो और लाल रंग का हौंडा साइन को बरामद किया है. जिसके बाद मंगलवार को गारी की पहचान अखबार में छपे खबर के माध्यम से जिनका मोटरसाइकल हाल के दिनों में चोरी की गयी थी वैसे लोग नवगछिया थाना पहुचकर गारी की पहचान करने पहुचे. जिसमे पता चला की बरामद गारी होंडा साइन भागलपूर के शिवनंदन यादव के पुत्र संतोष कुमार की गाड़ी है. संतोष कुमार ने भागलपूर के कोतवाली थाना में 14 अक्टूबर को अपनी गाड़ी चोरी का मामला दर्ज करवाया था.

वहीं टीवीएस अपाचे भागलपुर के कन्हैया लाल शंकर के पुत्र सुनील कुमार शंकर ने अपनी गाड़ी होने का दावा किया. सुनील कुमार शंकर ने भी 14 अक्टूबर को ही कोतवाली थाना में अपनी गाड़ी चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था. मालूम हो की चोरों के साथ बरामद मोटरसाइकल में नंबर नहीं था. गाड़ी के चेचिस नम्बर से गाड़ी मालिक अपने गाड़ी का पहचान किया. इसके अलावा एक और मोटरसाइकल पैसन प्रो जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. थाना अध्य्क्ष संजय कुमार सुधांसु ने बताया मोटरसाइकल मालिक ने अपने अपने वाहन का पहचान किया है. क़ानूनी प्रक्रिया के बाद गाड़ी हैंडओवर कर दिया जायेग.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *