नवगछिया : करीब एक वर्ष से फरार चल रहे नवगछिया के #बाहुबली राजद नेता विनोद यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी #कुख्यात कुमोदी यादव की गिरफ्तारी को लेकर नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा के निर्देश पर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी में कुमोदी यादव पुलिस को चकमा देने मे सफल रहा, जबकि गंगा दियारा का कुख्यात अपराधी इस्माईलपुर थाना के कमलाकुण्ड कांटी धार निवासी शातिर विकास यादव पिता माहेश्वरी यादव को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस टीम ने गिरफ्तार विकास यादव के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, 150 जिंदा गोली एवं एक मोबाइल बरामद किया है. नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रंगरा के भवानीपुर में कुख्यात अपराधी कुमोदी यादव अपने साथियों के साथ भवानीपुर में छिपा हुआ है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा भवानीपुर में छापेमारी की गई. भवानीपुर के बनिया होल्ट के समीप एक बसा पर अपराधी छिपे हुए थे.

पुलिस टीम द्वारा छापेमारी किये जाने पर पुलिस को देख कुमोदी यादव साथियों के साथ फरार हो गया और शाम हो जाने पर अंधेरे का फायदा उठा कर बैंगन खेत मे चुप गया. जबकि पुलिस ने विकास यादव को मौके से हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने कहा कि देर रात पुलिस टीम कुमोदी यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस टीम में इस्माईलपुर थानाध्यक्ष अनि संतोष कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष अनि शिव कुमार यादव सहित पुलिस बल शामिल थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet