नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरो माइल चौक पर ऑटो और एक हाइवा के बीच हुए टक्कर में ऑटो पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि ऑटो पर ही सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले के सुतीमिला थाना क्षेत्र के छोटा पटिया निवासी मधुसूदन दास के पुत्र उज्जवल दास 28 और मुर्शीदाबाद जिले के आजीजगंज निवासी मकफुोरदास के पुत्र अजीत कुमार दास है. चार घायलों में ठाकुरगंज एकचारी बंगाल के रविंद्र दास की पत्नी नौसरी देवी, लक्षमिनिया बेगुसराय के विजय भगत, कालर देवी, तेलडीहा तारापुर के रौशन कुमार हैं.
Total Downloads: 117
घटना स्थल से पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. चारो की स्थिति को गंभीर देखते हुए सबों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है. जानकारी मिली है कि बंगाल निवासी सभी लोग भागलपुर स्टेशन से उतर कर नवगछिया की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में नवगछिया की ओर से भागलपुर की ओर जा रहे एक हाइवा ने सीधी टक्कर दे दी. घटना के तुरंत बाद उज्जवल दास और अजीत दास की मौके पर ही मौत हो जाने की बात कही जा रही है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को फोन करके दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों और घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद हाइवा का चालक हाइवा ले कर भागने में सफल हो गया. पुलिस स्तर से ही नवगछिया पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजनों ने नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर शवों की शिनाख्त की. दोपहर बाद तक पुलिस ने शव परिजनों को सुर्पुद कर दिया था. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गयी है जिसमें अज्ञात हाइवा के चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

