नवगछिया : विक्रमशिला सेतु संपर्क पथ पर जयमंगल टोला के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने जयमंगल टोला निवासी स्व जुगो मंडल की पत्नी मीरा देवी को बुरी तरह से रौंद डाला, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. जानकारी मिली है कि सड़क पार करने के क्रम में महिला नवगछिया से भागलपुर की ओर जा रहे एक खाली ट्रक के चपेट में आ गयी. ग्रामीणों ने मौके से ही ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन ट्रक का चालक भागने में सफल रहा.
Total Downloads: 116
घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर जयमंगल टोला के स्थानीय लोग जुट गए और विरोध में सड़क को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, नवगछिया के बीडीओ सीओ और परवत्ता सहित आस पास के थानों के थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे.

करीब चार घंटे बाद ग्रामीण मुआवजा देने के आश्वासन के बाद जाम हटाने को तैयार हुए. देर रात परवत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. महिला का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था. इधर परवत्ता पुलिस ने मामले में प्रथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

