नवगछिया: इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जोत गोविंद मौज बिनोवा टोला के धार के दक्षिण शनिवार को अपराधियों ने परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता निजटोला निवासी अखलेश मंडल पिता भूमि मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर इस्माइलपुर थाना अध्य्क्ष संतोष कुमार पुलिस बलों के साथ बिनोवा पहुँचे जहाँ उन्होंने घटना की जानकारी ली. मृतक अखिलेश मंडल के भाई बीरेंद्र मंडल ने बताया कि जोत गोबिंद मौज बिनोवा में उनका दो टुकड़ों में बटा जमीन है जिसमे एक टुकड़े में आठ एकर 52 डिसमिल व दूसरे टुकड़े एक चार एकर 32 डिसमिल जमीन है. चार एकर 32 डिसमिल वाला टुकड़ा बिक चूका है और आठ एकर 52 डिसमिल वाले टुकड़े में उसका आधा हिस्सा है.

उस जमीन पर मेरे चेचेरे भाई मनोज मंडल हिस्सा नहीं देना चाहते हैं और जमीन और कब्ज करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि सुबह फोन से जानकारी मिली की आपका खेत किसी ने जोत लिया है. जानकारी मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई राजेंद्र मंडल , बिरेंद्र मंडल, लक्ष्मण मंडल के साथ अखलेश मंडल बिनोवा गये जहाँ उन्होंने अपना खेत जोता हुआ पाया. इसी क्रम में मनोज मंडल पिता बेचनारायन मंडल एवं प्रीतम मंडल पिता मनोज मंडल एवं सहित छह अज्ञात व्यक्ति दौड़ते हुए खेत पर आया और हम लोगों को पकड़ धकर करने लगा इसी दौरान मनोज मंडल ने कहा कि तुम जमीन और क्यू आय है इतना कहते कहते अपने थ्रिन्ट से अखिलेश के उर गोली चला दी.

गोली अखलेश के चहरे पर लगी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृतयु हो गयी उसके बाद मनोज मंडल के पुत्र प्रीतम ने हम पर भी गोली चलाई लेकिन मैं जमीन और लुढ़क गया और भाग कर अपनी जान बचाई. घटना के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए. वहीं इस्माइलपुर पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के की नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा. वहीं इस्माइलपुर थानाद्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चेचेरे भाई ने ही जमीन विवाद में अपने भाई की हत्या की है. अपराधियों की गिरफ़्तारी के की पुलिस छपेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *