नवगछिया : रंगरा थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एनएच 31 टावर चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर इंडिका गारी नंबर सीएच 03 आर 4136 से चार कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है. थाना प्रभारी ए के आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की टाटा कंपनी की इंडिका गाड़ी से कुछ लोग शराब छिपा कर ले जा रहे हैं.
Total Downloads: 116
इसके बाद की कार्रवाई में गाड़ी से 120 शराब की छोटी बड़ी बोतलें बरामद की गयी है. जिसमे रॉयल स्टेज की 750 एमएल की 24 बोतल और 180 एमएल की 96 बोतल शराब मौजूद है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए.

जिसके बाद गाड़ी की तलाशी लेने पर शराब पाया गया जिसके बाद गाड़ी को आने कब्जे में रंगरा थाना लाया. छपेमारी के दौरान रंगरा थाना प्रभारी ए के आजाद, बरमेश्वर सिंह, उपेंद्र मुखिया, गिरीश तिवारी मौजूद थे.

