नवगछिया  :- रंगरा थाना क्षेत्र के सहौरा में सोमवार की देर रात आग लगने से सहौरा निवासी चंद्रभूषण यादव का घर पूरी तरह जल गया. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात्रि के लगभग 12 बजे चंद्र भूषण यादव के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से चंद्रभूषण यादव के फूफा एवं खपरैल से बने तीन कमरे एवं उसमें रखें खाने की वस्तुएं , कपड़े, फ्रिज, गोदरेज, रंगीन टीवी एवं 25000 की नगद राशि आग की चपेट में आने से स्वाहा हो गए. घटना में लाखों की क्षति बताई जा रही है.

जिस समय घर में आग लगी घर के सारे लोग सो रहे थे. जब घर में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ तो घर के लोग जगे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. आग पूरे घर में फैल चुका था. आग की लपटों को देखकर स्थानीय ग्रामीण दौरे और ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया.

घटना की सूचना तत्काल मौके पर से ही मुखिया प्रतिनिधि एवं राजद नेता अशोक यादव ने रंगरा अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार राम को दी. इसके बाद अंचल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का मुयायना किया. इस बारे में अंचल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार राम ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि मुहैया कराया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *