15_07_2015-15bas-24

Whatsapp group Join

गोपालपुर प्रतिनिधि. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई सियाराम पासवान ने इस्माइलपुर -बिंद टोली ,राघोपुर व सबौर स्थित इंजिनियरिंग कालेज स्थित कटाव स्थलों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि राघोपुर में साठ मीटर में कटाव हुआ था. जिसे रीस्टोर करने का निर्देश दे दिया गया है. इंजिनियरिंग कालेज के निकट हो रहे कटाव के बारे में उन्होंने बताया कि फ्लड फाइटिंग कार्य करने हेतु वहाँ जगह का अभाव है. फिर दो सहायक अभियंताओं की देखरेख में फ्लड फाइटिंग कार्य करवाने का निर्देश दिया गया है. इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छः एन व स्पर संख्या आठ के ध्वस्त हुए नोज के बारे में उन्होंने बताया कि दोनों स्परों को रीस्टोर करने का निर्देश सहायक अभियंता ई अक्षयवट ठाकुर को दिया है. उन्होंने बताया कि सभी कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में ही रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार गंगा नदी में काफी पहले पानी आने के कारण आने वाले दिनों में परेशानी से इंकार किया जा सकता है. सहौड़ा-मदरौनी के बारे में उन्होंने कहा कि फिलहाल वहाँ कोसी नदी का पानी ओभर फ्लो बह रहा है. अतएव कटाव वगैरह वहाँ अभी नहीं हो रहा है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *