नवगछिया: नवगछिया पुलिस मुख्यालय में सोमवार को नवगछिया एसपी सुधीर प्रसाद सिंह की अद्यक्षता में सभी थानाद्यक्ष के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान एसपी द्वारा नवगछिया पुलिस जिला के कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए कई दिशानिर्देश दिया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
इसके अलावा एसपी ने थाना प्रभारी से पूछा की हत्याकांड, लूट,चोरी जैसे मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ़्तारी आखिर क्यू नहीं हो पा रही रही है.

एसपी ने थानेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि संगीन मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ़्तारी जल्द से जल्द की जाय. बैठक के दौरान नवगछिया पुलिस जिला के सभी थानेदार मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

