नवगछिया :- रंगरा प्रखंड कार्यालय एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रंगरा में लगातार अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद नए अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं रंगरा प्रखंड प्रमुख शीला देवी ने रंगरा प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया . अनुमंडल पदाधिकारी दिन के 10:45 बजे प्रखंड कार्यालय रंगरा चौक में अचानक आ पहुंचे जिसके फलस्वरुप प्रखंड कार्यालय में उपस्थित प्रखंड कर्मियों एवं अंचल कर्मियों के बीच हड़कंप सा मच गया. रंगरा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित अधिकांश कार्यालय कर्मी 10:45 तक अनुपस्थित देख कर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार आवाक रह गए. एसडीओ द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंगरा चौक हेमंत कुमार सिंह, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रंगरा चौक अजय कुमार, प्रधान लिपिक प्रखंड कार्यालय रंगरा चौक अनिल कुमार यादव, प्रखंड नाजिर रंगरा चौक सतीश चंद्र झा, लिपिक प्रखंड कार्यालय रंगरा चौक प्रेम चंद चौधरी अनुपस्थित पाए गए. बताते चलें कि प्रखंड कार्यालय रंगरा चौक में प्रखंड विकास पदाधिकारी वर्तमान में नहीं रहने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया राजीव कुमार रंजन को रंगरा प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

उन से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि उन्हें राज्य सूचना आयोग पटना में एक मामले में अपनी उपस्थिति देनी है. जिसके लिए पटना में है. प्रखंड कार्यालय रंगरा चौक परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था. कार्यालय में भी सरकारी कार्यो एवं संचीकाओं का रखरखाव का खस्ता हाल देखकर अनुमंडल पदाधिकारी कर्मचारियों पर बिफर पड़े. प्रधान सहायक प्रखंड नाजिर के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण किसी भी प्रकार की योजनाओं एवं रोग रोकड़ पंजी की जांच का कार्य अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नहीं किया जा सका. जब वहां से निकल कर एसडीओ अंचल कार्यालय गए तो वहां पर आरटीपीएस कार्यालय काउंटर पर प्रतिनियुक्त कन्हैया कुमार एवं शशि भूषण दास, कार्यपालक सहायक भी अनुपस्थित पाए गए. आरटीपीएस कमरे की स्थिति काफी दयनीय थी. वहां भी कचरा एवं यत्र तत्र बिखरे कागजों का अंबार लगा हुआ था. प्रमाण पत्र के वितरण की स्थिति भी अच्छी नहीं पाई गई.

वहां अशोक कुमार दीपक, कार्यालय परिचारी ,तरुण कुमार , अमिन एवं देवेंद्र कुमार पाठक अमीन भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित ही थे. प्रधान सहायक अंचल कार्यालय रंगरा चौक निरीक्षण के समय उपस्थित थे. प्रधान सहायक, अंचल कार्यालय नवनिर्मित भवन के रिकॉर्ड रूम में बैठते हैं, जहां उस रूम की भी स्थिति काफी दयनीय थी. वहां भी गंदगी भरा हुआ था जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि विगत कई हफ्तों से रुम की साफ सफाई नहीं की गई थी. बाल विकास परियोजना कार्यालय , मनरेगा कार्यालय, प्रखंड कृषि कार्यालय में ताला लटका हुआ था. इन तीनों कार्यालय में 10:50 पूर्वाह्न में औचक निरीक्षण के कार्यक्रम में कोई भी कार्यालय कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे. वहीं दूसरी ओर अनुमंडल पदाधिकारी जब रंगरा पीएचसी पहुंचे तो वहां की स्थिति तो अत्यंत खराब थी. वहां 11:10 तक खुद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार अनुपस्थित थे. जबकि अस्पताल में इलाज के लिए चिकित्सकों की प्रतीक्षा में मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी.

साथ ही साथ रोस्टर के अनुसार डॉ पंकज भी अनुपस्थित पाए गए. स्वास्थ्य प्रबंधक सुमित कुमार उपस्थित थे, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कक्ष में ताला लटका हुआ था. कार्यालय कर्मियों से उपस्थिति पंजी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया की उपस्थिति पंजी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पास ही रहता है. 15 मिनट के पश्चात डॉक्टर पंकज एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन दोनों अस्पताल में उपस्थित हुए. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर दोनों ने बताया कि रास्ते में जाम लगा होने के फलस्वरुप आने में विलंब हुआ. अस्पताल में भर्ती मरीजों से जब अनुमंडल पदाधिकारी ने खाने के बारे में पूछा तो रोगियों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मीनू के अनुसार खाना नहीं देते हैं. आज रोगियों को सुबह के नाश्ते में चाय और बिस्कुट और खाना में चावल दाल दिया गया था.

जबकि सरकारी निर्देशानुसार नाश्ते में ब्रेड, चाय ,अंडा एवं मौसमी फल दिया जाना है. मरीजों के बेड पर बिछाया गया चादर भी काफी गंदा था. पीएचसी में साफ-सफाई की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं रहने के कारण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी. अनुमंडल पदाधिकारी ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मीयों , पदाधिकारीयों को दो दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. वही सरकारी कार्यालयों में ताला बंद होने की स्थिति के लिए संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें भी 2 दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. और साथ ही साथ सभी पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक वेतन बंद कर दिया गया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet