
नवगछिया: आदर्श मध्य विद्यालय व कस्तूरबा बालिका अवासीय विद्यालय के प्रांगण में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के द्वारा 150 पौधे आम, नीम , छतवन और जामुन सहित कई अन्य तरह के पौधे लगाये गए । इस मौके पर दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद थे । सीएनजीएन के संयोजक श्रीधर महराज , अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह , प्रवक्ता अशोक केडिया , कोषाध्यक्ष विक्रम भुडोलिया , उपसचिव संतोष गुप्ता , उपाध्यक्ष राकेश चिरानिया , बरुण बाबुल , मोo फारुख आदि मौजूद थे ।

