नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल व पीएचसी का सोमवार को भागलपुर सीएस विजय चौधरी ने औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि 10:20 बजे तक नवगछिया पीएचसी की गेट में ताला लगा हुआ था. पीएचसी के कोई कर्मी पीएचसी नही पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पाया कि अनुमंडल अस्पताल का कार्यालय भी बंद पाया गया. सीएस ने कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित कर्मियों का उपस्थित काट दी. वही सीएस के निरीक्षण की सूचना पर कई कर्मी भागे भागे अस्पताल पहुंचे. विलंब से अस्पताल पहुचने पर सीएस ने कड़ी फटकार लगाई. इस दौरान कर्मियों ने फिर से इस नहीं होने का आश्वासन देकर अनुरोध किया.

तो सीएस ने जिस समय देकर उपस्थित बनने को कहा. वहीं चार कर्मी की हाजरी काटी गई. ओपीडी में चिकित्सक डॉ ज्योतिषणा झा मरीजो का इलाज कर रही थी. वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, यार्ड, ओटी का निरीक्षण भी किए इस दौरान उन्होंने अस्पताल के पंजी साधारण की स्थिति का अवलोकन किए और अस्पताल में उपलब्ध दवा की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने मरीजो को दिए जाने वाले भोजन को भी देखा. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि पीएचसी में कर्मी लेट से आते हैं और तीन बजे तक सभी चले जाते हैं.

वहीं मौके पर पीएचसी में विलंब से आए कर्मियों को फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया. सीएस ने बताया कि अस्पताल में पीएचसी व अनुमंडल अस्पताल का कार्यकाल निरीक्षण के समय तक बंद पाया गया. चेतावनी देकर ससमय कायार्लय खोलने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में कमी थी व साफ सफाई में भी कमी पाई गई. संवेदक को सुधार करने का निर्देश दिया गया है. वही अस्पताल में चिकित्सक मौजूद थे. मरीजों की संख्या काफी थी. मौके पर चिकित्सक व कर्मी उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....