नवगछिया : खरीक और बिहपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया और गौरीपुर के मारे गये चार छात्रों के परिजनों ने शवों की बरामदगी को लेकर रविवार की सुबह नवगछिया एसपी आवास के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को जाम कर दिया. करीब दो घंटे तक राजमार्ग को जाम रखा गया. सूचना पर पहुंचे नवगछिया के एसपी सुधीर कुमार के समझाने बुझाने का और कार्रवाई करने के आवश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और घर लौटे. परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण  भी थे. जानकारी के अनुसार पहले परिजन खरीक थाना पहुंचे थे. शव बरामदगी के बारे में पूछे जाने पर खरीक थाने से परिजनों को संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया और सबों को नवगछिया जाने को कहा गया. ग्रामीण जब नवगछिया एसपी आवास के पास पहुंचे तो वहां भी किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

राष्ट्रीय राजमार्ग के बाधित होते ही दोनों ओर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. ग्रामीणों ने टायर जला कर विरोध प्रदर्श किया. इस दौड़ान मृतक के परिजन बीच सड़क पर सो गये. ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और वे पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं दिख रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस शव को बरामद नहीं कर पायी है. उन लोगों को इस थाने से उस थाने और उस दफ्तर से इस दफ्तर दौड़ाया जा रहा है. उन लोगों ने घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों से नाव की व्यवस्था कर शवों को खोजवाने की मांग की लेकिन उन लोगों को नाव नहीं दिया गया. अपराधी खुले आम घूम रहे हैं. हमलोंगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

नरकटिया और गौरीपुर गांव के सभी लोग दहशत में हैं. अगर पुलिस मामला प्रकाश में आते ही सक्रिया हो जाती तो अब तक कई अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होते और शवों की बरामदगी भी कर ली जाती. ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को सुरक्षा देने की मांग भी नवगछिया के एसपी सुधीर कुमार से की है. मालूम हो कि 13 नवंबर को खगड़िया के नयागांव मुरादपुर के युवकों ने खरीक थाना क्षेत्र के नरकटिया से दो युवकों और बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर के दो युवकों को वॉली बॉल खेलने के बहाने बुला कर चारों की हत्या कर दी और शव को गंगा में बहा दिया. घटना के छ: दिन बाद इस मामले का खुलासा पुलिस स्तर से किया गया. मामले में खगड़िया के ठुठ्ठी सिराजपुर निवासी रोहित कुमार की गिरफ्तारी के बाद इस मामले का उदभेदन हुआ.

नवगछिया एसपी ने कहा

ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए नवगछिया के एसपी सुधीर कुमार ने कहा कि पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्यों का आभाव है. गिरफ्तार किये गये रोहित कुमार के धारा 164 के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. घटना स्थल से लिये गये रक्त के नमूने को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे. उन्होंने ग्रामीणों से इस कांड में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस का सहयोग करें, अवश्य की पिक्कू झा, सिक्सर कुमार जैसे अपराधियों को गंभीर सबक दिया जायेगा.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet