नवगछिया : खरीक के चार युवकों की हत्या के मामले में डीआईजी विकास वैभव ने सोमवार को भागलपुर, नवगछिया और खगड़िया के 10 पुलिस पदाधिकारियों को शामिल कर एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी के अधिकारियों को शवों की बरामदगी और वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं।

Whatsapp group Join

डीआईजी ने एसआईटी में नवगछिया के एसडीपीओ, भागलपुर के सिटी डीएसपी, खगड़िया जिले के गोगरी एसडीपीओ, बिहपुर के सर्किल इंस्पेक्टर और नवगछिया अंचल के इंस्पेक्टर के अलावा बिहपुर, खरीक, पसराहा, परबत्ता और चौथम थानेदार को टीम में शामिल किया है। डीआईजी विकास वैभव ने सोमवार को इस आदेश का विभागीय पत्र भी जारी कर दिया है और टीम को घटना की जांच कर शव बरामद करने के लिए गोताखोर एवं एनडीआरएफ की मदद से शव बरामद करने का निर्देश दिया है।

डीआईजी स्वयं इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसआईटी को गंगा व कोसी नदी के अलावा दियारा इलाके में शवों की बरामदगी करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। एसआईटी गठन की जानकारी नवगछिया और खगड़िया एसपी को भी दे दी गई है। डीआईजी ने कहा कि शवों का अभी कुछ पता नहीं चला है। जांच व नदी में तलाशी का काम चल रहा है। चारों लड़कों के लापता होने को लेकर खरीक थाने में 15 नवंबर को अपहरण की रिपोर्ट (222/017) दर्ज की गई थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *