खरीक : थाना क्षेत्र के नरकटिया और बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर के 4 लापता युवकों के हत्या की बात जगजाहिर होने के बाद तीसरे दिन भी खरीक पुलिस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा गंगा नदी में अलग-अलग जगहों पर शवों को ढूंढते रहे. देर शाम तक दोनों टीमों को किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला. खरीक थाने के अनी माधव के नेतृत्व में खरीफ पुलिस की टीम नाव से शवों को ढूंढने का काम कर रही थी तो दूसरी तरफ एनडीआरएफ की टीम भी अलग अलग जगहों पर शवों को ढूंढ़ रही थी. दोनों टीमों ने अकबरनगर, नाथनगर, महादेवपुर घाट, सोनबरसा, नारायणपुर, परबत्ता आदि जगहों के गंगा कछारों में शवों को दिनभर ढूंढती रही.
एनडीआरएफ की टीम ने प्रवक्ता के लगार गंगा घाट के पास जहां घटनास्थल बताया गया है वहां भी नदी की गहराइयों में शवों की खोजबीन की. लेकिन यहां भी पुलिस को किसी प्रकार का सुराग प्राप्त नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस पूरा अनुसंधान शवों पर ही टिका हुआ है. इसी कारण से पुलिस ने शवों की बरामदगी करना अपना पहला लक्ष्य रखा है. नवगछिया एसपी सुधीर कुमाए की निगरानी में सामूहिक हत्याकांड में गठित एसआईटी के पदाधिकारियों को अलग अलग टास्क दिया गया है.

पुसिल इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये खगड़िया पुलिस के सहयोग से छपेमारी कर रही है. इधर मृतक के परिजन श्रवण के परिजनों के आरोप पर हिरासत में लिए गए श्रवण के पड़ोसियों सुभाष चौधरी, विवेका चौधरी, बागे चौधरी को पुलिस ने सघन पूछ ताछ के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया है. पुलिस का मानना है कि अब तक के अनुसंधान में श्रवण के तीनों पड़ोसियों कि किसी प्रकार की संलिप्तता उजागर नहीं हुई है. इधर गिरफ्तार किये गए परवत्ता के ठुठ्ठी सिराजपुर निवासी रोहित कुमार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. सूत्रों की मानें तो शव को खोजने में नाकाम रही पुलिस अब आरोपियों के धड़ पकड़ के लिये सघन छपेमारी में जुएगी.


