चलते राह चलती लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले तीन लड़कों को बुधवार को पुलिस ने पकड़ लिया और एेसी सजा दी कि वो मुंह छुपाते फिर रहे है। पुलिस लड़कों को पकड़ पहले थाना परिसर लाई और फिर तीनों लड़कों को लड़कियों से राखी बंधवाई गई।
Total Downloads: 116

इतना ही नहीं, इसके बाद बांड भरवाकर आगे से सभ्यता पूर्वक रहने का शपथ दिला कर वापस घर भेज दिया गया। दरअसल बाघा मोहल्ले से जेके स्कूल जाने वाली छात्राओं को तीन मनचले रोज परेशान किया करते थे। परेशान छात्राओं ने ये बातें परिजनों को बता दीं, परिजनों ने उपमेयर से संपर्क किया और पुलिस से शिकायत कर दी।


फिर पुलिस ने तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया और लड़की और उसके परिजनों को भी थाने पर बुलाया। लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले चिंटू कुमार, कुंदन कुमार एवं विजय कुमार को इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत देते हुए उसके परिजनों को भी बच्चे पर नजर रखने की हिदायत दी।

उसके बाद तीनों छात्रों के हाथ में छात्राओं से राखी बंधवाई और उसकी सुरक्षा की शपथ भी दिलवाई। घटना भागलपुर DIG रेंज बेगूसराय जिले की है जहां छात्राओं की परेशानी जानकर पुलिस ने एेसी कार्रवाई की है कि अब लड़के छेड़खानी करना भूल जाएंगे।
