भागलपुर :-अंजनी, नर्स हत्याकांड के सभी आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज को ठीक तरह से खंगालने पर वारदात में लिप्त अपराधियों की पहचान हो सकती है। दरअसल, घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर एक नव निर्मित मकान के मालिक ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी लगवाया है। चश्मदीद के मुताबिक वारदात के बाद अपराधी उसी ओर भागे थे। इसलिए सीसीटीवी की फुटेज से नर्स अंजनी के हत्यारों की पहचान हो सकती है।
Total Downloads: 116
चश्मदीद ने अपराधियों के हुलिया के बारे में भी पुलिस को बताया था। बाइक चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे शख्स ने मुंह पर लाल कपड़ा बांध रखा था। गोली मारने के बाद दोनों आर्य टोला की तरफ भागे थे। मकान में लगे सीसीटीवी में चश्मदीद के बताए हुलिये के मुताबिक बाइक सवार का फुटेज है। घटना का समय और फुटेज में दर्ज समय में मामूली अंतर है। फुटेज में एक हेलमेट पहना बाइक सवार छह बजकर 29 मिनट पर तेजी से आर्यटोला की तरफ जा रहा है। उसके पीछे बैठे सख्स ने काली पीली पट्टी वाली -सर्ट पहन रखी है और मुंह पर लाल कपड़ा बांध रखा है। यह चश्मदीद के बताए हुलिये से मेल खाती है। पुलिस अगर सीसीटीवी फुटेज की जांच करे तो अपराधियों तक पहुंचा जा सकता है। मालूम हो कि सोमवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने नर्स अंजनी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।


पुलिस ने आरा में छापेमारी की, अन्य जिलों में भी हो रही है तलाश
राजेश ने पहली पत्नी मधु पर साजिश कर हत्या का लगाया है आरोप
सबौर के खानकित्ता की रहने वाली नर्स अंजनी कुमारी हत्याकांड में गिरफ्तार उसके दूसरे पति राजेश गुप्ता को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि राजेश अपनी पहली पत्नी मधु को आरा छोड़ कर सोमवार को भागलपुर पहुंचा था। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने आरा में मधु की तलाश में छापेमारी की। हालांकि मधु वहां पकड़ में नहीं आ सकी। उसकी तलाश में पुलिस अन्य जिलों में भी छापेमारी कर रही है। सोमवार की सुबह ऑटो में बैठ जीरोमाइल चौक जा रही अंजनी की इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अंजनी पूर्णिया के डगरुआ पीएचसी में कार्यरत थी। पुलिस की गिरफ्त में आए उसके दूसरे पति राजेश गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि उसकी पहली पत्नी मधु ने साजिश कर अंजनी की हत्या करवा दी। अंजनी के पिता ने राजेश और मधु पर बेटी की हत्या कराने का आरोप लगाया है।
मधु के पास के जिले में होने की थी सूचना
अंजनी की हत्या के बाद से ही इस कांड की मुख्य आरोपी मधु गुप्ता फरार है। पार्लर और घर बंद कर वह शहर छोड़ चुकी है। पुलिस को सोमवार को ही उसके भागलपुर से सटे दो जिलों में होने की सूचना मिली। मोबाइल टॉवर लोकेशन से भी पता चला कि वह पास के जिले में है। उसकी तलाश में पुलिस वहां पहुंची पर वह तब तक निकल चुकी थी।
