File Photo

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत के तिनटंगा दियारा उत्तर पंचायत के सिमरिया टोला में दोपहर को आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गया. यह टोला दियारा में अवस्थित होने के कारण वहां तक दमकल जाने की भी नहीं व्यवस्था थी. आग लगने के बाद स्थानीय बासा पर मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया आग की चपेट में आने से चार पशु सहित हजारों रुपए नगदी जलकर खाक हो गए हैं.

इससे लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आगजनी में सिमरिया टोले के नवल किशोर मंडल , अन्हू मंडल, पवन मंडल , मिठन मंडल घर जल गया.

इनमें से आग की चपेट में आने से नवल किशोर मंडल का दो बकरी एवं एक गाय, और नगदी 6 हजार रुपए एवं उनका गाया का बछड़ा तथा पवन मंडल का पंपिंग सेट मशीन , खाने पीने की वस्तुएं, आनाज, कपड़े, बिछावन जल गए और घटना के बाद पीड़ित लोगों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया एवं रंगरा अंचल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार राम को दी है. इस बारे में रंगरा अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार राम ने कहा कि घटना स्थल का जायजा लिए जाने के बाद पीड़ित लोगों को निर्धारित सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *