नवगछिया: के रंगरा ओपी क्षेत्र के एनएच-31 भवानीपुर टॉवर चौक पर शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने खेत बुआई कर लौट रहे चंद्रशेखर यादव (40) को गोलियों से भून दिया। मोबाइल टॉवर में गार्ड का काम करने वाले चंद्रशेखर को अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी। पिता रासबिहारी यादव के सामने ही चंद्रशेखर के सिर और कमर में 10 से ज्यादा गोलियां उतार दी गईं।

रंगरा थाना की गश्ती गाड़ी ने मृतक को अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराधियों ने मृतक का मोबाइल और पास में रखे पांच हजार रुपए भी ले लिया। घटना की सूचना पर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि मृतक के पिता हत्या का कारण पुरानी रंजिश और जमीन विवाद बता रहा है। तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

मृतक के पिता और घटना के चश्मदीद रासबिहारी यादव ने एसडीपीओ को बताया कि मेरा बेटा ट्रैक्टर से खेत बोकर आ रहा था कि ब्रजेश यादव, राजेश यादव, गुड्डू यादव, भोला यादव, देवन यादव और एक अन्य अपराधियों ने गोलियों से भून दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *