नारायणपुर : जे पी काँलेज नारायणपुर की बीए की छात्रा गनौल निवासी  की पुत्री की शादी 23 नवंम्बर को होनी थी दोनों पक्ष की और से शादी की पुरी तैयारी कर ली गई थी की शादी की दिन ही गुरुवार को संध्या अपने प्रेमी के संग फरार होने का मामला प्रकाश में आया है.पुत्री की अपहरण को लेकर गनौल निवासी छात्रा की  ने भवानीपुर थाना में पंचायत के ही नवटोलिया निवासी पुनम कुमार सहित तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध पुत्री का अपहरण का प्राथमिकी दर्ज की है.

Whatsapp group Join

ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच छठी कक्षा से ही प्राइवेट बिधालय में दोस्ती हुई व प्यार में बदल गया और शादी के रस्म करवा कर प्रेमी के साथ फरार हो गई और परिजनों को गहरी चोट पहुंचाई जिसको लेकर छात्रा के परिजन आक्रोशित है.

उक्त जानकारी थानाध्यक् जयंत प्रकाश ने देते हुए बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है आरोपी के घर दबिश दी गई है. टावर लोकेशन ट्रेस के आधार पर छात्रा की बरामदगी व आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *