खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के नरकटिया से लापता प्रदीप कुमार झा श्रवण कुमार और बीरपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर से लापता छोटू कुमार और कारे राय की सामूहिक हत्या कर लाश को गंगा नदी में बहा देने की सनसनीखेज मामले में पुलिस पुलिस के आश्वासनों का झुनझुना थामते मृतक के परिजनों का सब्र का बांध टूटने लगा है.

घटना के दस दिन बीत जाने के बावजूद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नही होने और लाश की बरामदगी नही होने से आक्रोशित परिजनों ने मृतक युवकों के परिजनों में पुलिस की उदासीनता और लापरवाही के प्रति बहुत ज्यादा आक्रोश फूट रहा है.

File Photo

आक्रोशित परिजनों ने इसके लिए पुलिस को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है. अगर पुलिस दो दिनों के अंदर मृतकों के लाश को बरामद नही करती है और हत्यारों की गिरफ्तारी नही होती है तो हमलोग चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इसके लिए हमलोग जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में चक्का जाम करेंगे. रेल और सड़क परिवहन को पूरी तरह ठप्प कर देंगे, तब तक ठप्प रखेंगे जब तक लाश की बरामदगी नही होगी. हर हालत में हत्यारों की गिरफ्तारी होनी चाहिए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....