भागलपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव जनवरी में होगा। शनिवार को राजभवन में कुलपतियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। चुनाव पर भागलपुर विवि के कुलपति प्रो नलिनी कांत झा ने ही सिर्फ प्रजेंटेंशन दिया और उनकी बातों पर राजभवन और दूसरे विवि ने अपनी सहमति दी। कुलपति प्रो. झा ने बताया कि पहले दिसंबर में ही चुनाव होने की बात थी लेकिन परीक्षाएं होने के कारण उन्होंने ही राय दी कि बाद में चुनाव हो। सर्वसम्मति से जनवरी में चुनाव कराने का फैसला हुआ। सभी विश्वविद्यालयों में 15 जनवरी से पहले चुनाव हो जाएगा।

इसके लिए राजभवन से सर्कुलर जारी होगा। इसके बाद चुनावी कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजभवन में सुबह से शाम तक काफी लंबी बैठक चली। बैठक में कुलाधिपति ने निर्देश दिया कि सभी विश्वविद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

हर जगह शौचालय का निर्माण हो। जहां लड़कियां रहती हैं या पढ़ती हैं वहां विशेष रूप से शौचालय का निर्माण विश्वविद्यालय कराएं। साथ में लैबोरेट्री को आधुनिक करने का भी फैसला किया गया। सभी विश्वविद्यालयों में सिलेबस रिवाइज किया जाएगा और लाइब्ररी से लेकर विश्वविद्यालय को डिजिटल बनाया जाएगा। साथ में यह भी निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय हर महीने राजभवन आकर कामकाज की जानकारी देंगे। कुलाधिपति के साथ हर महीने कुलपतियों की बैठक होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *