गोपालपुर। प्रखंड के वीर नगर, बुद्धूचक वार्ड नंबर 15 और कमलाकुंड वार्ड नंबर 4 के ग्रामीण बाढ़ राहत नहीं मिलने से नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी स्तर पर किसी तरह की राहत या सहायता नहीं मिली है।

पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से उनके इलाकों को बाढ़ प्रभावित सूची में शामिल नहीं किया गया है। इसका खामियाजा प्रभावित परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। राहत सूची से बाहर होने के कारण कई परिवार राहत शिविर, भोजन, जरूरी सामान और अन्य सरकारी सहायता से वंचित हैं।

ग्रामीण विजय मंडल, लोधे मंडल, बीरू राय, मकेश्वर राय, मुकेश राय और सुनील कुमार ने बताया कि घरों में पानी घुसने के बाद रहने और खाने-पीने की समस्या गंभीर हो गई है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से राहत उपलब्ध नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनके घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है और परिवार प्रभावित हैं, तो उन्हें राहत सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया? उनका कहना है कि कागजी आकलन के बजाय अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कराया जाए और वास्तविक रूप से बाढ़ से प्रभावित परिवारों को नियम के अनुसार राहत उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सहायता नहीं मिली तो प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *