मैट्रिक सेंटअप परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. एक दिसंबर से लेकर नौ दिसंबर के बीच मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाबत कल सोमवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि सेंटअप परीक्षा के प्रश्न पत्र सभी जिलों में भेजे जा रहे हैं.हर हाल में 30 नवंबर तक सभी स्कूलों में प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आदेश अनुसार इस बार मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा का प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2018 के लिए तय पैटर्न के अनुरूप तैयार किया गया है. जिसमे सभी विषयों में 50 फीसद प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 30 फीसद लघु तथा 20 फीसद दीर्घ उत्तरीय होंगे. वहीँ ऑब्जेक्टिव प्रश्न के लिए ओएमआर शीट दिया जाएगा. वहीँ प्रश्न पत्र पढऩे के लिए 15 मिनट एक्स्ट्रा भी दिया जाएगा.

परीक्षा शिड्यूल
एक दिसंबर : सामान्य गणित
चार दिसंबर : अंग्रेजी
पांच दिसंबर : सामाजिक विज्ञान
छह दिसंबर : द्वितीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी में से कोई एक भाषा एवं अहिंदीभाषियों के लिए हिंदी (द्वितीय).
सात दिसंबर : मातृभाषा (हिन्दी/उर्दू/बंगला/मैथिली)
आठ दिसंबर : सामान्य विज्ञान
नौ दिसंबर : ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, वाणिच्य, मैथिली, संस्कृत, संगीत, ललित कला, नृत्य, फारसी एवं अरबी)

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *