1. शीतकालीन सत्र: सुमो से भिड़े तेजस्वी, राबड़ी-मंगल पांडे में तीखी नोंक-झोंक
2. NSG कमांडो ने छोड़ा लालू आवास, लालू ने कहा-मैं डरने वाला नहीं
पटना [जेएनएन]। केंद्र सरकार द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जेड प्लस सुरक्षा हटाये जाने के बाद मंगलवार को उनकी सुरक्षा से एनएसजी के जवान वापस जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आदेश मिलने पर लालू प्रसाद की सुरक्षा में लगे एनएसजी के जवान उनकी सुरक्षा से हटा दिए गये हैं।

3. शौचालय घोटाले का मास्टर माइंड विनय कुमार सिंह गिरफ्तार
पटना [जेएनएन]। बिहार में हुए 13 करोड़ के शौचालय घोटाला मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शौचालय घोटाले का मास्टर माइंड पीएचईडी विभाग का कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह को पटना पुलिस ने यूपी के देवरिया से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आदि शक्ति सेवा संस्थान का कर्ताधर्ता उदय सिन्हा को भी पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है।
4. लालू की सुरक्षा कटौती पर CM नीतीश का ट्वीट, मिली सुरक्षा से रौब गांठना सही है?
पटना [जेएनएन]। लालू यादव, शरद यादव और जीतमराम मांझी की सुरक्षा में कटौती को लेकर चल रहे विवाद से बिहार की राजनीति में बयानों के तीखे तीर चलाए जा रहे हैं। इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा है कि सुरक्षा का जाया इस्तेमाल करने वालों को परेशानी तो होगी ही।
5. CM नीतीश ने कहा- विवाद खत्म होने तक बिहार में रिलीज नहीं होगी पद्मावती
पटना [जेएनएन]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म ‘पद्मावती’ पर बैन लगाने की स्वीकृति देते हुए अधिकारियों को कहा कि जब तक विवाद खत्म नहीं हो जाता, बिहार में फिल्म ‘पद्मावती’ का प्रदर्शन नहीं होगा। इसके बाद नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बिहार में फिल्म पर बैन लगाने का निर्देश दे दिया।


