नवगछिया:  अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीओ मुकेश कुमार ने की। बैठक में जनवितरण प्रणाली से संबंधित बातों पर चर्चा हुई। इसमें प्रतिनिधियों ने राशन कार्ड नहीं रहने के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। इस पर एसडीओ ने कहा कि शीघ्र ही सभी प्रखंडों में राशन कार्ड से वंचित लोगों से आवेदन लिया जाएगा। लोग अपना आवेदन आवश्यक कागजात के साथ आरटीपीएस काउंटर पर जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि जितने लोगों द्वारा कार्ड जमा किया गया है। उसी हिसाब से नया कार्ड निर्गत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की तरह ग्रामीण क्षेत्रो में भी आगामी कुछ माह से केरोसिन का आवंटन बंद होने की संभावना है। 30 नवंबर तक सभी पीएचएच कार्ड धारियो से बैंक खाता एवं आधार कार्ड जमा करने की अपील की। 85 प्रतिशत मूल कार्डधारी ही लिंक अभी तक हुआ है। इस कार्य में सबसे पीछे नारायणपुर प्रखंड है। डीलर द्वारा वितरण के दौरान अधिक पैसा लिए जाने की शिकायत पर एडीएसओ इमरान आलम को वैसे डीलरों को चिह्नित करने को कहा। इस्माइलपुर के लक्ष्मीपुर गांव में लोगों के बीच अनाज वितरण नहीं करने की शिकायत की गई।

एजीएम गोदाम से कम वजन वाले अनाज का बोरा देने का जनप्रतिनिधियों ने एसडीओ से शिकायत की। साथ ही बैठक में स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल आदि मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मौके पर एमओ मुकेश कुमार, अंजनी कुमार, वीरेन्द्र कुमार सिंह, जिप सदस्य राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह, विपिन मंडल, सज्जन भारद्वाज, विनोद मंडल, शीला देवी, अशोक सिंह आदि लोग मौजूद थे। वहीं, जनप्रतिनिधियों से अधिक बैठक में उनके प्रतिनिधियों को एसडीओ ने आगामी बैठक से जनप्रतिनिधियों को साथ लाने को कहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *