नवगछिया : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खरीक के बाबा गणिनाथ गोविंद धाम का 13 वां पूजनोत्सव 2 दिसंबर को मनाया जाएगा. जानकारी देते हुए आयोजन मंडल के निरंजन साह ने कहा कि हर वर्ष इस एकदिनी आयोजन में पूरे बिहार से मध्यदेशीय वैश्य महासभा के लोग और वैश्य समुदाय के लोग झुकते हैं.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
इस वर्ष भी खरीक स्थित इस पवित्र धाम में पूरे बिहार से वैश्य समाज के लोग आ रहे हैं. इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम किए जाने हैं.

आयोजन की सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है दूरदराज के लोगों के लिए आयोजन स्थल के पास ही रहने व खाने का भी प्रबंध किया गया है. इस आयोजन में नवगछिया अनुमंडल मध्यदेशीय वैश्य महासभा की हर वर्ष महती भूमिका रहती है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

