भागलपुर: हबीबपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली, मोहद्दीपुर निवासी खुर्शीद के पुत्र सोनू ने खुदकशी कर ली। 19 वर्षीय युवक प्रेमिका की बेवफाई से आहत होकर जहर पी लिया था। घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। सोनू को उसके परिजन ने जेएलएनएमएसएच में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। सोनू इलेक्ट्रिक बिल्डिंग मिस्त्री का काम करता था और उसके पिता खुर्शीद दर्जी का काम करते हैं।

Whatsapp group Join

सोनू के मौसेरे भाई शाहबाज ने बताया कि सोनू पंखटोली की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। प्यार में धोखा मिलने की वजह से उसने ने जहर पी कर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी ओर सोनू की मां बीबी रोशन खातून ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप पंखाटोली में रहने वाले सोनू के दोस्त मन्नू पर लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

बरारी पुलिस को दिए बयान में बीबी रोशन ने बताया है कि सोमवार की दोपहर जब वह स्थानीय पोखर में स्नान के लिए जा रही थी तो सोनू घर में ही था। एक घटे बाद जब वह लौटी तो सोनू को उलटी हो रही थी। सोनू ने बताया कि पंखाटोली निवासी अलाउद्दीन का बेटा मन्नू उसे बुलाने आया था। वहा से आने के बाद मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इस दौरान सोनू लगातार उल्टिया करने लगा। उसकी तबीयत बिगड़ते देख अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां ने आरोप लगाया कि मन्नू ने ही उसके बेटे सोनू को जहर खिलाकर हत्या की है।

सोनू की मां ने कहा है एक माह पूर्व मन्नू ने सोनू के साथ मारपीट भी की थी। जिसके बाद सोनू का उपचार अस्पताल में कराया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *