घर से भागकर शादी करने वाला जोड़ा डीआइजी के पास पहुंचा और उनके सामने नवविवाहिता ने अपने ही घरवालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सर, मेरा पति बुलेट यादव बालिग है और हमदोनों ने एक दूसरे की मर्जी से शादी की है, मेरे परिजनों ने मेरे पति पर अपहरण  का केस किया है जो झूठा है।

घटना भागलपुर की है, जहां एक गांव की रहने वाली चांदनी शादी के जोड़े में ही मंगलवार को डीआईजी विकास वैभव से मिलने पहुंच गई। लड़की के साथ उसका पति (पहले प्रेमी) बुलेट यादव भी था।

 डीआईजी से मिलकर चांदनी ने कहा कि पिता राजेंद्र चौधरी ने उसके पति पर किडनैपिंग का झूठा केस थाने में दर्ज करा दिया है। जबकि हकीकत में मेरा किडनैप नहीं हुआ है। मैंने अपनी मर्जी से बुलेट यादव के साथ शादी की है। चांदनी ने कहा कि वह वह बालिग है।

चांदनी ने कहा-पति को जेल भेजवाना चाह रहे मेरे मम्मी-पापा

चांदनी ने बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित डाक्युमेंट्स भी डीआईजी को दिखाया और कहा कि पुलिस उसके पति को जेल भेजना चाह रही है। माता-पिता लगातार पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। उसने एक आवेदन डीआईजी को सौंपा और पति और अन्य ससुरालवालों को केस से मुक्त करने की मांग की।

डीआईजी ने थानेदार को कहा-चांदनी के पति को जेल ना भेजें

डीआईजी ने कहा कि उसे कोर्ट में जाकर बयान देना होगा। इसके लिए डीआईजी ने तुरंत शिवनारायणपुर थाने की पुलिस को बुला लिया और लड़की को सौंप दिया। डीआईजी ने शिवनारायणपुर थानेदार को निर्देश दिया कि उसके पति को जेल नहीं भेजें। क्योंकि सर्टिफिकेट से लड़की बालिग है।

चांदनी ने बताया कि दो साल से वह बुलेट से उसका अफेयर चल रहा है। छठ के दिन वह घर से भाग कर बटेश्वरनाथ मंदिर में जाकर शादी कर ली। लड़की ने कहा कि बुलेट से उसने इंटरकास्ट मैरिज की है। इस कारण फैमिली इस शादी के खिलाफ हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *