नवगछिया :  नवगछिया के चर्चित मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री दरोगी सिंह हत्याकांड के आरोपी नवगछिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभीषेक रमण उर्फ टीएन यादव पुलिस की आंखों में धूल झौंक फरार हो गया. नवगछिया पुलिस को सूचना मिली थी की दरोगी हत्याकांड का आरोपी टीएन यादव अपने गांव रसलपुर में उपेंद्र यादव के घर पर है. सूचना पर नवगछिया टॉउन थानाध्यक्ष पुनि सत्येंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रसलपुर के उपेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गई.

लेकिन पुलिस टीम के पहूंचने के साथ ही टीएन यादव पुलिस के सामनें अंधेरे का फायादा उठाते हुए वहां से भाग निकलें. टीएन यादव के फरार होने के बाद टीम ने उपेंद्र यादव के घर की तलाशी ली तलाशी के दौरान पुलिस ने उपेंद्र यादव के घर के डेनिंग हॉल से एक विदेशी शराब की बोतल आधा पीया हुआ कांच का ग्लास बरामद एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया.

पुलिस टीम ने बरामद शराब व मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. वहीं इस मामले में बरामद शराब के मामले में नवगिछया टाउन थानाध्यक्ष पुनि सत्येंद्र प्रसाद सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें टीएन यादव, उपेंद्र यादव सहित तीनों मोबाइल धारक सहित अज्ञात को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बरामद मोबाइल को सर्वलांश पर रखा गया है. तीनो माबाइल धारक कौन है उसका पता लगाया जा रहा है. वहीं हत्याकांड के आरोपी टीएन यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *