नवगछिया : खरीक प्रखंड के एनएच 31 पर लगदाहा चौक के पास शनिवार की शाम बाइक से जा रहे मुर्गा दाना के सप्लायर खगड़ा निवासी रत्नेश कुमार से अपराधियों ने एक लाख रुपए लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से नवगछिया की ओर भाग गए। पीड़ित ने थाने में घटना की सूचना दी है।

व्यवसायी रत्नेश ने बताया कि दिनभर क्षेत्र में पैसे की वसूली कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने ओवरटेक कर रोका और हथियार का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। मालूम हो कि पिछले माह 20 नवम्बर को इसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चकमैदा चौक के समीप रेडियन कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने 14 लाख रुपये लूट लिये थे। इसमे नवगछिया के मक्खा तकिया निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

सेवानिवृत कर्मी से 22 हजार की छिनतई

खरीक बाजार से खरीदारी कर शनिवार की देर शाम साइकिल से घर जा रहे ध्रुवगंज निवासी सेवानिवृत्त अंचल कर्मी सिंगेश्वर साह से बाइक सवार अपराधियों ने 22 हजार रुपए से भरा थैला छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है।

जानकारी के अनुसार, घर जाने के दौरान गोटखरीक 14 नंबर सड़क पर सेवानिवृत्त कर्मी के साइकिल की चेन में खराबी आ गयी, जिसे रुककर ठीक करने लगे। इसी बीच एक बाइक पर आए दो अपराधियों ने साइकिल के आगे में टंगा हुआ थैला लेकर फरार हो गया। थैले में पासबुक सहित कई कागजात थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *