नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के विक्रमशीला पुल पहूंच पथ पर ढाबा बंजारा के पास हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाईकल चालक अधेर की मौत हो गई। दूधटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहूंची नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृत शव की पहचान भागलपुर मिरजान हाट के अली हमद वेगलेन निवासी कमरान सूबेर के रुप में की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया मोटरसाइकिल सवार नवगछिया से भागलपुर जा रहा था की सामने से आ रही एक बस ने उसे सामने से धक्का मार दिया जिससे मोटरसाइकल चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। दुर्घटना के बाद मौके से बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने जब घटना सथल पर पहूंची तो स्थल से एक कॉरियर बरामद किया जिसमें चादर था।

वहीं पुलस ने मृतक के पास से 15 हजार रुपये व दस्तावेज भी बरामद किया है। इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अररिया नरपतगंज अपने ससुराल गया हुआ था वह वहीं से घर लौट रहा था। दुर्धटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। वहीं बरामद राशि भी परिजनों दे दिया गया है। वहीं दुघर्टना के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *