नवगछिया : पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग के विक्टोरिया ब्याज पब्लिक स्कूल से भागे पांच स्कूली बच्चों को नवगछिया आरपीएफ पुलिस ने बरामद किया. बरामद बच्चों में बिहार नालंदा के रसिया निवासी रामानुज कुमार के पुत्र सत्यम कुमार, पश्चिम बंगाल कलकत्ता के डालेस्टेन कापुर गांधी निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र रोनी प्रसाद, मोतिहारी के घोड़ा साह निवासी नागेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र सचिन कुमार, दार्जलिंग निवासी वरूण राय के पुत्र ज्योतन राय एवं किशनगंज के डेय मार्केट के विपल कुमार घोष के पुत्र अनक घोष शामिल हैं.

स्कूल से भागे सभी बच्चे नोवमी कक्षा के छात्र है. नवागछिय आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि दार्जलिंग के एक स्कूल से पांच बच्चे भाग गए हैं. सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस एलर्ट थी. सोमवार को जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि शेमापुर स्टेशन पर पांच बच्चे देखे गए हैं.

सूचना मिलने पर जीआरपी ने आरपीएफ को जानकारी दी और सूचना मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद अहमद के नेतृत्व में टीम गठित कर केएन सिंह, कुमार गौरव सिंह, रितेश कुमार व सहित पुलिस को भेजा शेमापुर स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया गया और सभी पांचो बच्चों को बरामद किया गया. बरामद बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दी जाएगी. फिलहाल बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *