नवगछिया : शादी की नियत से अपहृत लड़की को कदवा पुलिस ने गुरुवार को नवगिछया के तेतरी जीरोमाइल से बरामद कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक रंगरा ओपी के अजम पकरा बासा निवासी बूलो रजक के पुत्र सुमन रजक को गिरफ्तार भीर कर लिया है.

लड़की की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कदवा ओपी पुलिस ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया. कदवा पुलिस ने बताया की 28 नवंबर को लड़की घर से गायब थी.

घटना के बाद लड़की के पिता कदवा ओपी के लक्ष्मीनियां टोला कदवा निवासी बिरेंद्र कुमार मंडल ने अपनी नबालिग पुत्री का शादी की नियत से अपहरण कर लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *