
नवगछिया : राज्य सरकार द्वारा 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे कार्यक्रम के दौरान मध्यान भोजन व किचन शेड की सफाई को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में सभी साधन सेवी व बीडीओ की बैठक आहूत कर आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में मुख्य रूप से किचन शेड की सफाई पर जोर देने को कहा गया. सभी बीडीओ को साफ सफाई की जांच करने का आवश्यक निर्देश दिया गया. बैठक मे साधन सवियों ने कई किचन में शेड नहीं होने की बात कही. जिस पर एसडीओ श्री सिंह ने सभी बीडीओ को पूरे प्रखंड का एक डाटा देने को कहा. श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि डाटा में स्पष्ट रहना चाहिए कि किन किन विद्यालयों में किचन शेड नहीं है. इस अवसर पर रंगरा बीडिओ राकेश कुमार ठाकुर, नवगछिया बीडिओ राजीव कुमार रंजन, गोपालपुर बीडिओ रतना श्रवास्तव, इस्माईलपुर बीडिओ स्वेता कुमारी सहित अन्य प्रखंडो के बीडिओ मौजूद थे.

